नबीनगर: सलैया रोड़ से देर रात गश्ती में मिली बड़ी सफलता, भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद
औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड अंतर्गत एनटीपीसी खैरा थाना पुलिस ने देर रात्रि गश्ती अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध विदेशी शराब की खेप बरामद की है। थाना क्षेत्र के सलैया रोड पर गश्ती के क्रम में पुलिस ने एक हीरो स्लेंडर बाइक को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। बाइक पर कोई रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित नहीं था। तलाशी लेने पर बाइक से गॉडफादर बियर 500 ML के 24 पी