उज्जैन शहर: दताना रिसोर्ट मे जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर कल से आयोजित
उज्जैन में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर देवास रोड स्थित दताना के एक रिसॉर्ट में गुरुवार से शुरू होगा, जिसमें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी और एआईसीसी पदाधिकारी अलग-अलग सत्रों में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देंगे