आनी: रंगशाल, दोघरी में पेयजल संकट
Ani, Kullu | Jul 19, 2024 आनी के श्वाड़ सब डिवीजन के मुंडदल पंचायत के रंगशाल और दोघरी गांव के आठ परिवारों को पिछले दो महीने से पीने का पानी नहीं मिल रहा है। इस कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। आलम यह है कि दो किलोमीटर दूर श्वाड़ से ग्रामीण पानी लाने को मजबूर हैं। अधिशासी अभियंता, जल शक्ति विभाग किशोर कुमार शर्मा ने कहा की नई पाइप लाइन बिछाई जाएगी।