कन्नौज: बस स्टैंड के सामने स्थित दुकान के बाहर मृतक अवस्था में मिला व्यक्ति का शव, मौके पर पहुंची पुलिस
कन्नौज के बस स्टैंड के सामने एक दुकान के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान छिबरामऊ के बिशुनगढ़ निवासी विपिन कुमार द्विवेदी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह मृतक बिहार के पूर्णिया में गार्ड की नौकरी करता था।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जानकारी बुधवार मिली।