रुन्नी सैदपुर: पुलिस की गाड़ी दिखी, दोनों युवक भाग निकले
कोआही चौक पर सड़क किनारे हंगामा कर रहे दो युवकों की नजर जैसे ही गश्ती दल पर पड़ी, दोनों ने वहां से खिसकने की कोशिश की। पुलिस जवानों ने पीछा कर दोनों को दबोच लिया। ब्रेथ एनालाइजर ने जांच में शराब पीने की पुष्टि कर दी। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। महिंदवाड़ा थाना क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार कोआही चौक पर दोनों युवक हंगामा कर रहे थे। गश्ती दल की गा