हुज़ूर: महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा विधायक और पूर्व सांसद के खिलाफ खोला मोर्चा
Huzur, Bhopal | Apr 30, 2026 मध्यप्रदेश में महिलाओं के साथ कथित शोषण और प्रताड़ना के मामलों को लेकर सियासी माहौल गर्म हो गया है। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी ने भाजपा के आलोट विधायक और पूर्व सांसद चिंतामणि मालवीय के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात कर विधायक पर गंभीर आरोप लगाते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है|