जलालगढ़: जलालगढ़ प्रखंड सभागार में पंचायत समिति की बैठक शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई
जलालगढ़ प्रखंड सभागार में पंचायत समिति की बैठक प्रखंड प्रमुख निखिल किशोर उर्फ भिखारी यादव एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी ममता कुमारी की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक का आरंभ पिछली बैठक की संपुष्टि से हई। बैठक में विभिन्न विभाग में फैलीं समस्याओं पर चर्चा के साथ ही बैठक में विभिन्न विभाग के अधिकारियों की अनुपस्थिति पर स्पष्टीकरण पूछे जाने पर चर्चा हुई।