जगाधरी: बुढ़िया में जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन श्याम सुंदर बत्रा ने कांग्रेस पार्टी की आगामी नीतियों की लोगों को दी जानकारी
श्याम सुंदर बत्रा ने कहा हरियाणा के अंदर विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इसको लेकर सभी पार्टियों लोगों के बीच जाकर पार्टी की आगामी नीतियों की जानकारी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब लोगों ने मन बना लिया है और ज्यादा से ज्यादा लोग कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं। इसे देखकर लग रहा है कि इस बार हरियाणा के अंदर पूर्ण बहुमत से कांग्रेस सरकार बनने जा रही है