प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ।
सहरसा जिले में प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ सोमवार को पुलिस लाइन मैदान, पटेल मैदान, जिला स्कूल मैदान एवं इंडोर स्टेडियम/खेल भवन स्थित व्यायामशाला में विभिन्न खेल स्पर्धाओं के आयोजन के साथ हुआ। मुख्य उद्घाटन समारोह पुलिस लाइन मैदान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी, सहरसा एवं पुलिस अधीक्षक, सहरसा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
#CMSamrat
#samratchoudhary