कोरबा: एलआईसी ऑफिस के अंदर सुरक्षा कर्मी की संदिग्ध मौत, शव फांसी के फंदे पर लटका मिला
Korba, Korba | Jul 6, 2026 जिला कलेक्ट्रेट के पास स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालय में सोमवार की सुबह करीब 9 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब एक सुरक्षा कर्मी का शव कार्यालय के अंदर फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतक की पहचान 25 वर्षीय विनोद सोनवानी के रूप में हुई है.