श्योपुर: जयश्री पैलेस के पीछे कचरा फेंकने की बात को लेकर एक महिला के साथ 3 लोगों ने की मारपीट, मामला दर्ज
श्योपुर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत जयश्री पैलेस के पीछे एक महिला के साथ तीन लोगो ने मिलकर गुरूवार की रात्रि 9 बजे मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने मामले में आरोपियो के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने यह जानकारी शुक्रवार को दोपहर 12 बजे दी है।