सहावर: नगला वदिक गांव में मामूली विवाद के चलते युवक से हुई मारपीट, आरोपियों पर दर्ज की गई एफआईआर
सहावर थाना क्षेत्र में आपसी विवाद के दौरान मारपीट का मामला सामने आया है। ग्राम नगला वदिक निवासी सियाराम वर्मा ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह छत पर बैठे थे, तभी नीचे झगड़े की आवाज सुनाई दी। मौके पर पहुंचने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी कमल सिंह, जुगनू और गर्वित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।