मोहनलालगंज: मिशन शक्ति 5.0: निगोहां पुलिस ने महिलाओं को साइबर अपराध से बचाव के लिए किया जागरूक
लखनऊ के थाना निगोहां क्षेत्र के ग्राम उदयपुर में मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत पुलिस टीम ने जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान महिलाओं को साइबर अपराध, ऑनलाइन धोखाधड़ी, बैंक फ्रॉड और फर्जी कॉल से बचने के तरीके विस्तार से बताए गए। टीम ने संदिग्ध लिंक, ओटीपी शेयरिंग और अनजान कॉल से सावधान रहने की सलाह दी।