उनियारा: सोप में देवली-उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर बुधवार को विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे
Uniara, Tonk | Jun 9, 2026 देवली -उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर बुधवार को सोप कस्बे के दौरे पर रहेंगे। मंगलवार को शाम 7 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर अवसर पर बुधवार को दोपहर 2.30बजे आयोजित देव दर्शन, एक पेड़ मां के नाम व स्वच्छता कार्यक्रम में विधायक राजेंद्र गुर्जर मौजूद रहेंगे।