आलापुर: चहोड़ा घाट पर मासूम बच्ची की जान बचाने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया
अम्बेडकरनगर के चहोड़ा घाट पर 3 नवंबर को नदी में फेंकी जा रही तीन माह की मासूम बच्ची को बचाने वाली पुलिस टीम PRV-8926 को पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने 6 नवंबर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। यूपी-112 मुख्यालय ने इस टीम को 'PRV OF THE DAY' भी घोषित किया है।