लोहरदगा: DDC की अध्यक्षता में आज मंगलवार को जिला परिषद सभागार में पदार्थों के दुरूपयोग समाप्त करने के लिए बैठक आयोजित हुई
मादक पदार्थों के दुरूपयोग को समाप्त करने के लिए लोहरदगा जिला में लोगों के जागरूकता अभियान 19 जून 2024 से 26 जून 2024 तक चलाया जाएगा। इस अभियान को लेकर उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला परिषद सभागार में बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी/प्रतिनिधि शामिल हुए।