देवास नगर: सड़क हादसे में दो सगे भाइयों सहित तीन की मौत
देवास में भोपाल हाइवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में दो सगेभाइयों को मौत हो गई। घटना शनिवार डेढ बजे रात नेवरीफाटा के पास हुई। जिसमें अनियंक्रित होकर एक कार पलटगई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही तीन लोगों कीमौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, सभी युवक अपने दादाजी की तेरहवींके कार्यक्रम के लिए सामग्री लेने सोनकच्छ गए थे।