बड़नगर: स्कूल जाने से नाराज़ बालक 8 घंटे में खाचरौद से मिला, पुलिस ने किया दस्तयाब
पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के निर्देशन में गुमशुदा बच्चों की तलाश के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़नगर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए एक 13 वर्षीय बालक को महज 8 घंटे में सुरक्षित बरामद कर लिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, बालक स्कूल न जाने की बात को लेकर परिजनों से नाराज होकर बिना बताए घर से निकल गया था। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने तत्काल धारा 137(2