राजमहल: राजमहल प्रखंड के सभी 23 पंचायत सचिवालयों में जाति,निवास एवं आय प्रमाण पत्र के लिए लगा विशेष शिविर
राजमहल प्रखंड के सभी 23 पंचायत सचिवालयों में तीसरे दिन बुधवार को भी पूर्वाह्न करीब साढ़े 10 बजे जाति,निवास एवं आय प्रमाण पत्र के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान बीडीओ सह सीओ मोहम्मद युसूफ ने विभिन्न पंचायतों में आयोजित जाति,निवास एवं आय प्रमाण पत्र हेतु विशेष शिविर का औचक निरीक्षण किया।