हसनपुर: हसनपुर के गांव रझोहा में करंट लगने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रझौहा में गुरुवार सुबह एक हृदय विदारक घटना में 28 वर्षीय फोटोग्राफर संजय पुत्र हरपाल की करंट लगने से मौत हो गई। इस हादसे के बाद गांव में मातम पसर गया है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी संजय रोजाना की तरह गुरुवार सुबह अपने गांव में स्थित अपनी फोटो स्टूडियो की दुकान खोलने गया था। जैसे ही उसने दुकान का दरवाज़ा खोला।