हसनपुर: सैदनगली की काशीराम कॉलोनी में मामूली विवाद पर हुई मारपीट, युवक को चाकू मारा, हालत गंभीर
थाना सैदनगली के कस्बा उझारी के मोहल्ला मंसूरपुर निवासी मोहसीन पुत्र फरीद गुरुवार को काशीराम कॉलोनी में रहने वाली अपनी बहन शाजिया पत्नी नदीम पर घर आया था। बताया जा रहा है कि वहां पर किसी बात को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो रहा था। मोहसीन ने लड़ाई का बीच बचाव करना चाहा तो आरोपी युवक ने उसके चाकू मार दिया। जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया।