बदायूं: म्याऊं बस स्टैंड के पास जहर खुरानी गिरोह के शिकार युवक को पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में कराया भर्ती
Budaun, Budaun | Mar 12, 2025 बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र के म्याऊं बस स्टैंड के पास पड़े मिले जहर खुरानी गिरोह के शिकार हुए युवक को पुलिस कर्मियों ने 108 एंबुलेंस की सहायता से इलाज के लिए बदायूं जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहर खुरानी गिरोह का शिकार हुआ युवक नंदराम पुत्र खान सहाय निवासी दियौरारा थाना अलापुर का रहने वाला है। जहर खुरानी गिरोह का शिकार हुआ युवक जिला अस्पताल में भर्ती।