वारिसनगर: समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक ने वारिसनगर थाना में लंबित कांडों की समीक्षा कर अधिकारियों को कई निर्देश दिए
समस्तीपुर जिले में लंबित कांडों के निष्पादन को लेकर पुलिस प्रशासन लगातार समीक्षा कर रहा है । इसी क्रम में 27 अगस्त 2026 को पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह समस्तीपुर ने वारिसनगर थाना पहुंचकर वार्षिक लंबित कांडों की समीक्षा की ।इस दौरान थाना में लंबित विभिन्न मामलों की स्थिति की जानकारी ली गई और उनके अनुसंधान एवं निष्पादन से संबंधित बिंदुओं की समीक्षा की गई ।