देवबंद: नागल में शादी के दौरान मामूली कहासुनी पर बारातियों में हुई मारपीट, चार लोग गिरफ्तार: सीओ देवबंद
सहारनपुर के नागल थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह उस वक्त हंगामे में बदल गया, जब मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। दूल्हा-दुल्हन के मिलन के बीच अचानक शुरू हुई बहस ने ऐसा तूल पकड़ा कि बाराती और घराती आमने-सामने आ गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि हालात इतने बेकाबू हो गए कि किसी को यह तक समझ नहीं आया कि कौन किसे और क्यों पीट रहा है।