अनूपपुर: केंद्रीय विद्यालय जमुना कॉलरी बॉलीवुड फिल्म 'चोरी' का सेट बना, शूटिंग से क्षेत्र में उत्साह
केंद्रीय विद्यालय जमुना कॉलरी इन दिनों बॉलीवुड फिल्म “चोरी” की शूटिंग को लेकर चर्चा में है। विद्यालय परिसर में फिल्म की लगभग 70 प्रतिशत शूटिंग की जा रही है, जिससे विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस फिल्म की विशेषता यह है कि इसमें विद्यालय के विद्यार्थी, शिक्षक, प्राचार्य और अभिभावकों को भी अभिनय का अवसर दिया गया।