दरभंगा: दरभंगा की शिक्षिका ने मिस बिहार परफेक्ट फिगर का जीता खिताब,प्रतियोगिता मे करीब एक दर्जन महिलाएं ने दिखाया था अपना जलवा
पटना में आयोजित मिस्टर बिहार, मिस बिहार और मिसेज बिहार की प्रतियोगिता में मिस परफेक्ट फिगर का खिताब दरभंगा की एक शिक्षिका को मिला है। शिक्षिका बहेड़ी प्रखंड की रहने वालीं हैं। भारती रंजन कुमारी ने मिस बिहार परफेक्ट फिगर एवार्ड 2024 जीतकर दरभंगा ही नहीं पूरे मिथिलांचल का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में करीब एक दर्जन महिलाएं अपना जलवा बिखेर रहीं थीं।