दरभंगा: दरभंगा के कटहलवाड़ी रेलवे ओवरब्रिज पर टूटा हुआ रेलिंग दे रहा है हादसे को न्यौता , कभी भी हो सकती है बड़ी घटना
दरभंगा के कठहलवाड़ी रेलवे ओवरब्रिज पर एक महीना से रेलिंग टूटा हुआ है। जहां टूटा हुआ रेलिंग एक बड़े हादसे को न्यौता दे रहा है। इस टूटे हुए रेलिंग पर किसी भी अधिकारी या फिर जिला प्रशासन की नजर नहीं जा रही है। वहीं आने जाने वाले लोग ने कहा कि रात के समय में यह टूटा हुआ रेलिंग काफी खतरनाक है अगर कभी कुछ होता है एक बड़ा हादसा होगा।