दरभंगा: दरभंगा के बाघ मोड़ के पास बीएमपी बस चालक ने ऑटो चालक को पीटा, मौके पर पहुंची विश्वविद्यालय थाना की पुलिस
दरभंगा के बाघमोड़ के पास बीएमपी के बस चालक के द्वारा एक ऑटो चालक की पिटाई की वजह से कई ऑटो चालक ने एकत्रित होकर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने लोगों को समझाया और घायल ऑटो चालक को इलाज करवाने के लिए अस्पताल भेजा। लोगों का कहना था कि BMP के बस चालक के द्वारा प्रत्येक दिन ऑटो चालक को परेशान किया जाता है।