दरभंगा: दरभंगा के MRM कॉलेज में छात्रा इकाई के द्वारा सर्जना निखार शिविर को लेकर किया गया पोस्टर विमोचन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दरभंगा इकाई के द्वारा प्रतिवर्ष गर्मी की छुट्टियों में आयोजित हो रहे निःशुल्क प्रशिक्षण सर्जना निखार शिविर को लेकर छात्रा इकाई के द्वारा एम आर एम कॉलेज में पोस्टर विमोचन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पूजा कश्यप ने कहा की इस शिविर के माध्यम से कौशल विकास व स्वरोजगार पूरक शिक्षा प्रशिक्षित शिक्षक देंगे।