उज्जैन शहर: रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर ट्रेन की चपेट में आने से महाराष्ट्र के बुजुर्ग श्रद्धालु की मौत
उज्जैन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर ट्रेन की चपेट में आने से महाराष्ट्र के एक बुजुर्ग यात्री की मौत हो गई। जीआरपी के अनुसार अमरावती निवासी 65 वर्षीय द्वारका प्रसाद वपोड़े महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन आए थे। वापस लौटते समय कांचीपुरी एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान उनका पैर फिसल गया और वे ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस