चित्तौड़गढ़: भण्डारिया के पास दो ठिकानों पर छापा मारकर पुलिस ने पकड़ा पेट्रोलियम पदार्थों का अवैध कारोबार, दो लोग हिरासत में
पेट्रोलियम पदार्थों के अवैध कारोबारियों के खिलाफ प्रशासन ने शुक्रवार को सबसे बड़ी कार्रवाई की. पुलिस और रसद विभाग की एक संयुक्त टीम ने सदर थाना क्षेत्र में उदयपुर मार्ग स्थित भण्डारिया के पास दो ठिकानों पर छापेमारी कर अवैध पेट्रोलियम के एक बड़े खेल का भंडाफोड़ किया है। मौके पर भारी मात्रा में पेट्रोलियम पदार्थ देखकर अधिकारियों के भी होश फाख्ता हो गए.