होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम के रसूलिया में पूर्व पार्षद और पुलिस आरक्षक के बीच झगड़ा, पुलिस ने मामला दर्ज किया
गुरुवार शुक्रवार की दरमियानी रात रसूलिया में भाजपा के पूर्व पार्षद मुन्ना यादव और एक पुलिस आरक्षक के बीच झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के बीच पत्थर मारे गए। विवाद में आरक्षक प्रकाश उर्फ सोनू बरखने, मुन्ना ग्वाला, उसके बेटे समर्थ यादव का सिर फूट गया। झगड़े के बाद रात में दोनों पक्ष खून से लथपथ हालत में थाने पहुंचे।