गोगरी: गोगरी में आंगनबाड़ी सेविकाओं की बैठक, वीणा कुमारी यादव बनीं प्रखंड अध्यक्ष
Gogri, Khagaria | Apr 26, 2026 खगड़िया जिले के गोगरी प्रखंड अंतर्गत रजिस्ट्री मोड़ के समीप रविवार को आंगनबाड़ी सेविका संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक शाम करीब चार बजे तक चली, जिसमें बड़ी संख्या में सेविकाओं ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना, सेविकाओं की समस्याओं पर चर्चा करना और आगामी रणनीति तैयार करना था। बैठक के दौरान सेविकाओं ने अपने-अपने क्षेत्र