हज़ारीबाग: हजारीबाग मेडिकल कॉलेज में अत्याधुनिक मॉड्यूलर गायनी ओटी का उद्घाटन हुआ
आपको बता दे की मंगलवार 11 मार्च को हजारीबाग मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में अधिष्ठापित अत्याधुनिक मॉड्यूलर गायनी ओटी का उद्घाटन उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय ने किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री इश्तियाक अहमद, श्री हर्ष नाथ मिश्रा (निदेशक, पर्सनेल, सीसीएल) एवं श्री सिद्धार्थ शंकर लाल (जीएम, सीएसआर, सीसीएल) भी उपस्थित रहे। यह अत्याधुनिक प्रसव कक्ष सीएसआर मद से सीसीएल द्वारा निर्मित किया गया है। उपायुक्त के प्रयासों से नए ट्रॉमा सेंटर में निर्मित इस मॉड्यूलर गायनी ओटी को पूरी तरह से संक्रमण मुक्त और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस बनाया गया है,