वैर: भुसावर में स्वागत समारोह के दौरान जेबकतरों ने किया वार, कई लोगों की नकदी हुई चोरी
भुसावर में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के स्वागत कार्यक्रम के दौरान जेबकतरों ने सक्रियता दिखाते हुए आधा दर्जन लोगों को निशाना बना लिया। भीड़भाड़ का फायदा उठाकर आरोपियों ने लोगों की जेबों से हजारों रुपये पार कर दिए। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की।