लोहरदगा: बाबूलाल मरांडी बने भाजपा विधायक दल के नेता, लोहरदगा भाजपा कार्यकर्ताओं ने रांची में किया स्वागत
झारखंड में भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में बाबूलाल मरांडी के चयन पर पूरे प्रदेश में हर्ष और उत्साह का माहौल है। भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त जोश देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार दोपहर 2:30 बजे लोहरदगा भाजपा के सक्रिय सदस्य पवन तिग्गा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने रांची स्थित बाबूलाल मरांडी के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की।