लोहरदगा: लोहरदगा में अटल विरासत सम्मेलन: पूर्व सांसदों की उपस्थिति में अटल जी के विचारों और योगदान को किया गया नमन
लोहरदगा में भाजपा द्वारा खेमराज स्मृति धर्मशाला में गुरुवार शाम 4 बजे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के अवसर पर "अटल विरासत सम्मेलन" का आयोजन किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष मनीर उराँव की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम की शुरुआत अटल जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर की गई।