लोहरदगा: लोहरदगा मैना बगीचा में नगर परिषद प्रशासक ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया, सड़क जाम से मिलेगी राहत
लोहरदगा नगर परिषद के प्रशासक मुक्ति कीड़ो के नेतृत्व में गुरुवार शाम 4 :30 बजे नगर के शहरी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत मुख्य रूप से मैना बगीचा क्षेत्र में सड़क के दोनों ओर लगने वाले सब्जी एवं फुटकर विक्रेताओं के दुकानों को हटाया गया। प्रशास ने इन दुकानदारों को बगल के मैदान में व्यवस्थित बाजार लगाने के लिए प्रेरित किया।