मानपुर: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के जंगल मे बाघ के हमले से फिर एक मौत,जंगल में महुआ गोही बीनने गया था अधेड़,सुरक्षा को लेकर सवाल
Manpur, Umaria | Jun 25, 2026 विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा बफर क्षेत्र मे बाघो के लगातार हमलो से ग्रामीणो मे भय और आक्रोश का माहौल व्याप्त है। 25 जून की सुबह करीब 6 बजे महुआ गोही बीनने जंगल गए चन्सुरा निवासी अन्नू रजक पिता बितन्ना उर्फ काशी रजक 58 वर्ष को बाघिन ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया।बताया जा रहा है कि मृतक महुआ गोही बीनने जंगल गया था।