अडकी: काड़ेतुबिद में ग्राम प्रधान की हत्या, पुलिस ने 10 संदिग्धों को पकड़कर शुरू की पूछताछ
मारंगहादा थाना क्षेत्र के लांदुप पंचायत अंतर्गत काड़ेतुबिद में शनिवार की रात ग्यारह बजे ग्रामप्रधान सह भाजपा नेता सह पूर्व पंचायत समिति सदस्य बलराम मुंडा की हत्या डकैती के क्रम में हुई है। इस बात की पुष्टि एसडीपीओ वरूण रजक ने की है। हत्या की घटना को अंजाम देने के क्रम में डकैतों ने घर में धान के बोरियों को काटा डाला, बक्सा तोड़ डाला और हर संभावित स्थानों से