अडकी: जिले के बाजार हाट क्षेत्र में नुक्कड़ नाटक से मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव के बारे में लोगों को किया जागरूक
निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध जिले में संचालित अभियान के तहत आज सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग, खूँटी द्वारा जिले के प्रमुख बाजार हाट क्षेत्र में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजनों को नशीले एवं निषिद्ध मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव से अवगत कराया गया। इस जागरूकता कार्यक्रम में विभागीय प्रचार दल द्वारा जनमानस को प्रभावी संदेश देने हेतु प्रेरक संवादों एवं दृश्यात्म