अडकी: हरि मंदिर में मां विपततारिणी की पूजा अर्चना, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
मेन रोड स्थित हरि मंदिर में शनिवार को मां विपततारिणी पूजा श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई। हरि मंदिर ट्रस्ट के सैकत दास ने बताया कि सुबह से ही मंदिर में महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। श्रद्धालु महिलाओं ने व्रत रखकर मां विपततारिणी की पूजा-अर्चना की और परिवार के सुख-शांति व संकटों से रक्षा के लिए मां से प्रार्थना की।