इस्कॉन नामहट, खूंटी के तत्वाधान में 32 सदस्यीय हरे कृष्ण भक्तों की टीम गुरुवार को इस्कॉन डाल्टनगंज पहुंच चुकी है। ये सभी भक्त 27 जून को आयोजित होने वाले रथयात्रा महोत्सव में भाग लेंगे।ज्ञात हो कि इस्कॉन डाल्टनगंज में विश्व की दूसरी सबसे लंबी रथयात्रा का आयोजन किया जा रहा है।