पंजाबी बाग: छठ घाट की तैयारियों का निरीक्षण, श्रद्धालुओं के लिए सभी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
विधायक कैलाश गंगवाल ने 23 अक्टूबर गुरुवार की सुबह 9 बजे मादीपुर विधानसभा क्षेत्र के डीडीए पार्क में बन रहे छठ घाट का दौरा किया। उन्होंने वहां चल रही तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को साफ निर्देश दिए। टेंट, बिजली, शौचालय, पेयजल और सुरक्षा जैसी सभी सुविधाएं समय पर पूरी करने को कहा गया ताकि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो।