पंजाबी बाग: पश्चिमी दिल्ली: सांसद कमलजीत सहरावत ने आईपीयू में संयुक्त राष्ट्र नेतृत्व में पारदर्शिता और समानता की मांग की
सांसद कमलजीत सहरावत ने 23 अक्टूबर गुरुवार की सुबह 10:30 बजे IPU (इंटर-पार्लियामेंट्री यूनियन) में अपने विचार साझा किए। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासचिव के चयन में पारदर्शिता और लोकतंत्र की जरूरत पर जोर दिया। भारत का मानना है कि संयुक्त राष्ट्र का नेतृत्व सभी देशों की समान भागीदारी को दर्शाना चाहिए।