बीकानेर: नाल थाना क्षेत्र के बदमाश की एसपी ने खोली हिस्ट्रीशीट, पुलिस की नजर रहेगी गतिविधियों पर
बीकानेर जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देश पर बीकानेर पुलिस ने आदतन अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए नाल थाना क्षेत्र के एक बदमाश की हिस्ट्रीशीट खोल दी है। पुलिस के अनुसार वार्ड संख्या 9, जयमलसर निवासी अजयसिंह उर्फ अज्जू भाटी उर्फ सेटी के खिलाफ मारपीट, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और चोरी जैसे गंभीर अपराधों के छह मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना