कासगंज: मिशन शक्ति 5.0 के तहत जिले में अभियान चलाकर महिलाओं को जागरूक किया गया
महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के उद्देश्य से चल रहे मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) के तहत कासगंज पुलिस द्वारा जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रमों में महिलाओं और बालिकाओं को लैंगिक समानता, बाल विवाह, महिला हिंसा, गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा और कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई।