पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया के डीएम अंशुल कुमार ने जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया, खेल भावना पर जोर दिया
Purnea East, Purnia | Sep 28, 2026
पूर्णिया में जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 की शुरुआत हुई। यह प्रतियोगिता खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और जिला प्रशासन की ओर से आयोजित की जा रही है। सामरोह में जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। नगर आयुक्त, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, जिला खेल पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी और प्रशिक्षु आईएएस भी मौजूद रहे