उचकागांव: अब 6 तक कराएं फार्मर रजिस्ट्री, जमाबंदी नहीं होने पर वंशावली से बनेगी फार्मर रजिस्ट्री
ऊंचकागांव प्रखंड सहित पूरे जिले के किसानों के लिए एक बहुत ही अच्छी खबर है। आपके नाम से जमीन की जमाबंदी नहीं है तो घबराने की जरूरत नहीं है. आप जमीन के वंशावली के आधार पर अपना रजिस्ट्रेशन, फार्मर रजिस्ट्री, एग्री-स्टैंक परियोजना में जरूर करा लें. पीएम किसान के लाभुकों को आगामी किस्त का लाभ प्राप्त करने के लिए अनिवार्य रूप से फार्मर रजिस्ट्री कराए।