उचकागांव: शीतलहर का कहर: ऊंचकागांव में ठिठुरते हुए परीक्षा केंद्र पहुंचे इंटर के परीक्षार्थी
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा के पहले ही दिन परीक्षार्थियों को प्रकृति के तीखे तेवरों का सामना करना पड़ा। ऊंचकागांव प्रखंड सहित पूरे इलाके में जारी भीषण शीतलहर और घने कोहरे ने छात्रों की मुश्किलों को दोगुना कर दिया है।